वायरल वीडियो के बाद हरकत में प्रशासन, गरीब मां-बेटे को मिली राहत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के जमड़कोट गांव में अत्यंत गरीबी में जीवन गुजार रहे मां-बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में भी आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए आशीष भटगाईं ने तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
वीडियो में युवक अपनी बीमार मां के साथ टूटे-फूटे झोपड़ीनुमा कमरे में रहने की बात बताते हुए पड़ोस से रोटियां मांगकर लाने की मजबूरी भी जाहिर करता दिखा। बताया गया कि परिवार के पास न तो पर्याप्त राशन है व न ही जरूरी कपड़े और बिस्तर।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम रात में ही गांव में पहुंची। यशवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पंकज मेहरा व उनकी मां लछिमा देवी को आटा, दाल, चावल, तेल, कंबल सहित जरूरी सामग्री और 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
प्रशासन ने परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने व मकान की मरम्मत समेत अन्य मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन भी दिया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटा पिछले कई वर्षों से टिन की छत वाले जर्जर कमरे में रह रहे हैं और बेहद कठिन हालात में जीवन गुजार भी रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




