हरिद्वार पहुंचेगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 427 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
कार्यक्रम में कुल 312.31 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व 115.09 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित भी किया जाएगा।
प्रदर्शनी में धामी सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की झलक देखने को भी मिलेगी। इनमें समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसे निर्णय भी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में करीब 4 घंटे 15 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वह वैरागी द्वीप में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और बाद में एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




