देहरादून में हीटवेव के चलते स्कूल बंद, दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। अप्रैल के अंत में बढ़ती गर्मी ने असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। हीटवेव के चलते आज सोमवार को देहरादून में स्कूल बंद भी रखने पड़े। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में राहत के संकेत दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है।
वहीं हरिद्वार व उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश नहीं होगी, लेकिन गरज-चमक व तेज हवाएं चल सकती हैं।
29 अप्रैल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। 30 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




