उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, किसानों के लिए बनेगी नई कार्ययोजना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने व टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान भी शुरू किया जाएगा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात कर इस अभियान व कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
बैठक में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, संतुलित उर्वरक उपयोग व किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श भी किया गया। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने का निर्णय भी लिया गया।
डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में प्राकृतिक खेती व किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इफको से उत्तराखंड में कृषि और सहकारिता गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आग्रह भी किया।
इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने उत्तराखंड में जल्द एक बड़े किसान सम्मेलन के आयोजन की घोषणा भी की। इस सम्मेलन में किसानों के हित में संचालित योजनाओं व कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




