कांवड़ यात्रा 2026: हरिद्वार पुलिस की एडवाइजरी जारी, 6 फीट से ऊंची कांवड़ और हथियारों पर रोक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने शिवभक्तों के लिए अहम एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामान्य कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 6 फीट व कांवड़ झांकी की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक ऊंचाई होने पर बिजली की लाइनों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
पुलिस ने यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, त्रिशूल, भाला, तलवार, बेसबॉल बैट सहित किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर प्रतिबंध भी लगाया है। नशे की हालत में यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। श्रद्धालुओं को अपने साथ वैध पहचान पत्र रखना व प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।
हरिद्वार पुलिस के अनुसार इस वर्ष कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रेन की छत या अन्य असुरक्षित स्थानों पर यात्रा न करने की भी अपील की है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




