मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रॉली में चढ़ने से पहले नदी में गिरा तीर्थयात्री
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रप्रयाग जिले में द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गौण्डार गांव के पास मोरखंडा नदी पार करने के दौरान एक तीर्थयात्री अचानक संतुलन खो बैठा और नदी में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोरखंडा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल हाल ही में बह गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ट्रॉली के जरिए नदी पार कराई जा रही थी। इसी दौरान ट्रॉली में बैठने से पहले एक यात्री फिसलकर नदी में जा गिरा।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और अन्य श्रद्धालुओं ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर यात्री का रेस्क्यू किया। घायल श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यात्रा मार्ग पर पुल टूटने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ट्रॉली के माध्यम से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे मौके पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष अंथवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द स्थायी और सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायल तीर्थयात्री के हेली रेस्क्यू के लिए नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। पहले घायल को रासी तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद हेलीकॉप्टर से उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा।
इस घटना के बाद मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




