हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे, उत्तराखंड-UP के बीच हुआ MOU
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
गंगा एक्सप्रेसवे को अब हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता यानी MOU हो चुका है। समझौते में दोनों राज्यों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय की गई हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास है। प्रस्तावित विस्तार बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक पहुंचेगा और इसकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर होगी।
MOU के तहत उत्तराखंड सरकार पर निर्माण का कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। राज्य की ओर से भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में सहयोग किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच इस संबंध में पिछले महीने सहमति बनी थी और समझौते को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है।
गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार से जोड़ने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी इस संबंध में चर्चा की गई है।
हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे पहुंचने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




