उत्तराखंड

कैप्टन धनी राम नैनवाल के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया शोक


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून, 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के रिटायर्ड कैप्टन धनी राम नैनवाल के निधन पर उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को मंत्री जोशी देहरादून के बालावाला क्षेत्र स्थित कैप्टन नैनवाल के निजी आवास पहुंचे और दिवंगत वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री जोशी ने नैनवाल के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि कैप्टन नैनवाल का जीवन देश सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा है। उन्होंने कहा, “स्वर्गीय कैप्टन नैनवाल ने जिस निष्ठा और समर्पण के साथ सेना में सेवा दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।”

मंत्री जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की।

इस अवसर पर पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, रिटायर्ड कैप्टन यू.जी. जोशी, कैप्टन तीरथ सिंह रावत, कैप्टन गुलाब सिंह बिष्ट, सूबेदार पूरण चंद्र घिडियाल, कैप्टन बालकृष्ण जुयाल, कैप्टन नरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन जगदीश सिंह, कैप्टन बुद्धि बल्लभ भट्ट, कैप्टन कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button