उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
12-13 अगस्त की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चरम पर होगा पर्सीड उल्का पात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए अगस्त 2026 खास रहने वाला है। 12 और 13 अगस्त की मध्यरात्रि को साल का प्रमुख पर्सीड उल्का पात अपने चरम पर होगा।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान आसमान में प्रति घंटे करीब 60 से 100 उल्का दिखाई दे सकते हैं। ये उल्का अंधेरे आसमान में रोशनी की लंबी और चमकदार लकीरें बनाते नजर आएंगे।
इस बार खास बात यह है कि उल्का पात के चरम के दौरान चांद की रोशनी बेहद कम रहेगी। ऐसे में आसमान काफी अंधेरा होगा और कम चमक वाले उल्का भी आसानी से नजर आ सकते हैं। 12 अगस्त की आधी रात के बाद से इस खगोलीय घटना का शानदार नजारा देखने को मिल सकता है।
खगोल प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह आसमानी नजारा खास आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731