खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़, 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए लिया संकल्प
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार की हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। उन्होंने वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने और देश को खेलों के क्षेत्र में विश्व की खेल महाशक्ति बनाने की कामना के साथ कांवड़ उठाई। हरकी पैड़ी से करीब 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर वह ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचेंगी, जहां भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगी।
कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले रेखा आर्य ने अपने पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद जयघोष और भोले के भक्ति गीतों के बीच उन्होंने कांवड़ उठाई और पैदल ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं। इस दौरान कई खेल प्रेमी भी उनके साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज समेत कई साधु-संत मौजूद रहे। साधु-संतों ने रेखा आर्य के संकल्प और भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था की सराहना की।
रेखा आर्य ने कहा कि उनके दो प्रमुख संकल्प हैं। पहला, वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को मिले और उनका सफल आयोजन हो। दूसरा, भारत को खेलों के क्षेत्र में विश्व की खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से दोनों संकल्प जरूर पूरे होंगे।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि खेलों के जरिए देश का गौरव बढ़ाना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भगवान शिव से रेखा आर्य के दोनों संकल्पों के पूरा होने और भारत के खेल जगत में नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।
बता दें कि रेखा आर्य ने पिछले साल भी हरकी पैड़ी से पैदल कांवड़ यात्रा की थी। उन्होंने गंगाजल लेकर करीब 22 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की थी और वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। उस दौरान उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था। इस बार उन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी और भारत को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है। इस यात्रा में उनके पति भी उनके साथ पैदल चल रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




