सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, 11 अगस्त को बनेंगे चार शुभ योग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
सावन के दूसरे सोमवार को उत्तराखंड में चीन सीमा से लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश तक प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
वहीं, इस बार सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन चार विशेष राजयोग बनने का संयोग है। कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश के कारण गजकेसरी, बुधादित्य, शशि आदित्य और हंस राजयोग एक साथ बनेंगे। इन योगों को भगवान शिव की पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जा रहा है।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन शिवरात्रि पर दिन के साथ-साथ रात के चारों प्रहर में भी शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है। कांवड़िये भी इसी दिन गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी के अनुसार, 11 अगस्त को बनने वाले ये चारों राजयोग धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माने जाते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य करना भी विशेष फलदायी माना गया है।
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ समय सुबह 4 बजकर 54 मिनट से देर रात 1 बजकर 52 मिनट तक बताया गया है। रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा शाम 7:04 बजे से रात 9:45 बजे तक, द्वितीय प्रहर रात 9:45 बजे से 12:45 बजे तक, तृतीय प्रहर रात 12:26 बजे से सुबह 3:07 बजे तक और चतुर्थ प्रहर की पूजा सुबह 3:07 बजे से 5:49 बजे तक की जा सकेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




