देहरादून में समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में SIR को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का फैसला लिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देकर लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए तैयार करेगी।
बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि अशिक्षा के कारण कई लोगों को यह पता तक नहीं चलता कि उनका नाम मतदाता सूची से कट चुका है। प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और पार्टी के मुद्दों को जनता तक पहुंचाएंगे।
