चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि फिलहाल किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। मौजूदा किराये के मुताबिक गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये तय है।

पिछले वर्ष के मुकाबले गुप्तकाशी से किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सिरसी हेलीपैड से किराया 2,753 रुपये कम किया गया है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू होगी और सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।