कहासुनी के बाद भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया चाचा पर हमला, मौके पर मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में सोमवार सुबह कहासुनी के बाद हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
बताया गया कि बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की किसी बात को लेकर अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर सुमन ने कुल्हाड़ी से करम चंद पर हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




