Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर जोर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन, विभाग और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। दलितों के साथ कथित अन्याय, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मजबूती से आवाज उठानी होगी।

उन्होंने कहा कि संगठन के सभी विभाग और प्रकोष्ठ केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि मैदान में सक्रिय होकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।

बैठक के बाद सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महामंत्रियों और सचिवों के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस को मजबूती से जनता की आवाज उठानी होगी। साथ ही जिलों, महानगरों और विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करने के निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव केवल नेताओं के प्रयास से नहीं, बल्कि एकजुट और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद करने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button