बिहार के बाद अब हरिद्वार में होगी मखाने की खेती, किसानों को मिलेगा 40% अनुदान – Doon Darshan

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
उत्तराखंड

बिहार के बाद अब हरिद्वार में होगी मखाने की खेती, किसानों को मिलेगा 40% अनुदान

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

हरिद्वार। बिहार के बाद अब हरिद्वार में भी मखाने की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और उद्यान विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में करीब 120 बीघा जमीन पर मखाने की खेती कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए किसानों को लागत का 40 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।

हरिद्वार जिले में किसान मुख्य रूप से गन्ना, धान और गेहूं की खेती करते हैं। ऐसे में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से पारंपरिक फसलों के साथ नई फसलों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में मखाने की खेती को भी शामिल किया गया है।

मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह के मुताबिक, एक हेक्टेयर जमीन पर मखाने की खेती करने में करीब 1.31 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें 40 प्रतिशत के हिसाब से किसानों को करीब 52,400 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। मखाने की खेती के लिए किसानों का चयन शुरू कर दिया गया है। नवंबर और दिसंबर में चयन प्रक्रिया पूरी कर खेती शुरू कराने की तैयारी है।

एक किसान अधिकतम एक हेक्टेयर जमीन पर इस योजना का लाभ ले सकेगा। इसके लिए किसान अपने खेतों या तालाबों को तालाबनुमा बनाकर भी मखाने की खेती कर सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहने के बाद जिले में इसका बड़े स्तर पर उत्पादन कराने की

मखाने की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। एक दल को बिहार के सहरसा स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान, अगवानपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मखाने की खेती की तकनीक और उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मुताबिक, किसानों को मखाने से नमकीन, लड्डू, खीर, पाउडर और मखाना मिश्रित आटा जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने के लिए भी दक्ष किया जा रहा है। इससे मखाने की खेती के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button