अमृतसर में ASI पर हमले की जिम्मेदारी का दावा, ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ की धमकी से जांच में नया एंगल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
अमृतसर में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए हमले के मामले में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। संगठन की ओर से जारी कथित प्रेस रिलीज में हमले को ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को आगे भी निशाना बनाने की धमकी दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, संगठन की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
कथित प्रेस रिलीज में पुलिसकर्मियों को लेकर धमकी भरी भाषा इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी में हों या सादे कपड़ों में, उनकी पहचान की जा सकती है। संगठन ने पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी होने का भी दावा किया है। इसके अलावा एक-एक करके पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की धमकी और हमले से संबंधित वीडियो जल्द जारी करने की बात कही गई है।
इससे पहले अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया था कि एएसआई सुखचैन सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। एएसआई ने पुलिस को बताया था कि उन्हें शक है कि उनकी भाभी गुरप्रीत कौर ने उन पर हमला करवाया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही थी।
अब ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आने के बाद पुलिस जांच में इस पहलू को भी शामिल किए जाने की संभावना है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802




