Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

सकंड गांव का गैंती फावड़ा आंदोलन रंग लाया, सड़क के प्रथम चरण को ₹15.68 लाख मंजूर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

चमोली के सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। सिंद्रवाणी-सकंड मोटर मार्ग के 9.50 किलोमीटर लंबे निर्माण के प्रथम चरण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए ₹15.68 लाख मंजूर किए गए हैं। उत्तराखंड शासन के लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

शासनादेश के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च के लिए ₹10 हजार की धनराशि भी प्राविधानित की गई है। लोक निर्माण विभाग को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर डीपीआर तैयार करने और वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का भी ध्यान रखने को कहा गया है।

सड़क बनने से सकंड गांव के ग्रामीणों को आवागमन, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय उत्पादों के परिवहन और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बेहतर आधार मिलेगा।

दरअसल, सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद गैंती, फावड़ा और बेलचा उठाकर निजी संसाधनों और श्रमदान से सड़क निर्माण शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि विधायक अनिल नौटियाल ने तीन महीने में सर्वे और सड़क कटिंग शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन सड़क नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कई बार सर्वे के बाद विभागीय और तकनीकी अड़चनों के चलते काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों की सहमति से दोबारा सर्वे कराया गया और अब प्रथम चरण की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

वहीं, ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी ने कहा कि पहले भी ऐसी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक जेसीबी से सड़क कटिंग शुरू नहीं होती, ग्रामीण इस स्वीकृति पर विश्वास नहीं करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मंगलवार से लोक निर्माण विभाग का सर्वे शुरू हुआ है, लेकिन गैंती-फावड़ा आंदोलन के बाद मिली स्वीकृति को लेकर ग्रामीण अभी भी आश्वस्त नहीं हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button