उत्तराखंडवायरल न्यूज़

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज शुक्रवार को सचिवालय में स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास व रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के रोडमैप के संबंध में सभी विभागों को आंकड़ों के साथ वर्किंग प्लान एक सप्ताह में प्रेषित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि इस काॅनक्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को सशक्त बनाना, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना व समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए समस्त उत्तराखण्ड में रोजगार की चुनौतियों का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सही वर्किंग प्लान के आधार पर स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव में राज्य सरकार के एक स्पष्ट व प्रभावी एक्शन प्लान को अन्तिम रूप दिया जा सकता है।

 

बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि उक्त काॅनक्लेव में कौशल विकास व रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, महिला व बाल विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए), पर्यटन, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, उद्योग, समाज कल्याण, वन, ऊर्जा, कृषि व संबद्ध विभागों के समन्वित प्रयासों से कौशल विकास व रोजगार का रोडमैप बनाया जाए।

 

सीएस ने कहा कि इस काॅनक्लेव में नीति आयोग, मानव विकास संस्थान, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान व यूनिसेफ का सहयोग भी प्राप्त होगा। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को कौशल विकास के क्षेत्र में गैप, केस स्ट्डीज तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज को उजागर करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने विभागों की आन्तरिक व्यवस्था में वर्तमान में कौशल विकास हेतु क्या ईकोसिस्टम मौजूद है, इस पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रशिक्षण के माध्यम से सर्टिफिकेशन, विभागों के ट्रेनिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, विभागों के प्रशिक्षण केन्द्रों का सामान्य कौशल विकास हेतु उपयोग, ट्रेनिंग मोडस (ऑनलाइन, ऑफलाइन व हाइब्रिड), फण्ड की व्यवस्था, अन्य विभागों का राज्य के कौशल व रोजगार विभाग के साथ समन्वय और कौशल विकास प्रशिक्षण की चुनौतियों पर स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान बैठक में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी, विनय शंकर पाण्डेय सहित सभी सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव व अधिकारी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button