दून की सड़कों पर हादसों का सिलसिला जारी, रिस्पना पुल पर ट्रक-ऑटो टक्कर में ऑटो चालक की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी दून की सड़क पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले ओएनजीसी चौक तो फिर आशारोड़ी और अब रिस्पना पुल पर हादसा हो गया। इसमें ट्रक व ऑटो की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मौके से ट्रक चालक को भी पकड़ लिया है।
बता दें कि इस सप्ताह में देहरादून की सड़क पर चौथा हादसा हुआ। दअरसल, रात को दस बजे के बाद एक ट्रक रिस्पना पुल से शहर की ओर आ रहा था। तभी एक ऑटो रिस्पना पुल से ऊपर की ओर जा रहा था। वहीं, एक निजी अस्पताल के बाहर ट्रक व ऑटो की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि ट्रक व ऑटो की आमने सामने से भिड़ंत हुई है। इसमें ऑटो चालक की मौत हुई है।




