रुड़की में शादी समारोह जा रही कार में लगी आग, सभी ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुड़की में आज रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार में अचानक ही आग लग गई। गंगनहर पटरी पर कार से धुआं निकलता देख चालक और अन्य लोगों ने समय रहते खिड़की से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर के छपार निवासी महबूब अपने 5 अन्य साथियों के साथ कार से रुड़की एक शादी में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही वे मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचे, कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। आग लगने का अंदेशा होते ही चालक ने कार रोकी, लेकिन इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, आग की लपटें कार में ही फैल गईं।
आग की भयावहता को देख सभी लोग भागकर बाहर निकल गए, और कार आग का गोला बन गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का 90 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।
लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, और कार मालिक हारून को घटना की सूचना दे दी गई है।




