उत्तराखंड

चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक जारी, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, आईजी राजीव स्वरूप, डीएम चमोली, डीएम देहरादून और चारों जनपदों के अधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में यात्रा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा हो रही है।

बता दें कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जिससे यात्रा की शुरुआत होगी। इसके अलावा, वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद तय की जाएगी। रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठी इस तिथि को निर्धारित करेंगे।

इस साल, चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे, जैसा की परंपरा है। गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से हिंदू नववर्ष के दिन गंगोत्री धाम के कपाट खोलने और यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के समय और देवडोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

इसके अलावा, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी के अवसर पर तय की जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button