उत्तराखंड

उद्यान विभाग का चौंकाने वाला कदम, एफआईआर वाली नर्सरी को दिया पौध वितरण का जिम्मा

किसानों को फल पौधों के वितरण में उद्यान विभाग का विवादित फैसला


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

किसानों को फल पौधे वितरित करने के संबंध में उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठे हैं। साल 2023 में हुए चर्चित फल पौध खरीद घोटाले में सीबीआई द्वारा जिन नर्सरी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी, उसी नर्सरी को विभाग ने दोबारा फल पौध आवंटन का जिम्मा भी सौंप दिया। हालांकि, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बाद नर्सरी को दिया गया यह आदेश रद्द ही कर दिया गया है।

कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के सचिव दीपक करगेती ने उद्यान विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। हाल ही में विभाग ने किसानों को शीतकालीन पौध वितरण के लिए नर्सरियों का चयन किया था, जिसमें यूके हाईटेक नर्सरी को भी फलदार पौध वितरण का काम सौंपा गया था।

विभाग ने आदेश रद्द किया

याद दिलाते चलें कि पिछले साल, पूर्व उद्यान निदेशक डॉ. एच. एस. बवेजा के कार्यकाल में हुए फल पौध घोटाले में सीबीआई ने यूके हाईटेक नर्सरी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। इस घोटाले के बाद प्रदेश सरकार ने जून माह, वर्ष 2023 में डॉ. बवेजा को निलंबित कर दिया था। विभाग ने जब दागी नर्सरी को दोबारा फल पौध वितरण का कार्य सौंपा, तो यह मामला उठने पर विभाग ने आदेश को ही रद्द कर दिया।

उद्यान विभाग के निदेशक महेंद्रपाल ने बताया, “यूके हाईटेक नर्सरी का चयन जानकारी के अभाव में किया गया था। जब यह मामला हमारे संज्ञान में आया, तो फल पौध वितरण का आदेश तुरंत ही निरस्त कर दिया गया।”


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button