संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रखा जनभावनाओं का ध्यान: चौहान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने वक्तव्य पर माफी मांगने व इस्तीफा देकर शिष्टाचार का आदर्श प्रस्तुत किया, जिससे जनभावनाओं का सम्मान भी किया। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के जिन विधायकों ने विधानसभा में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, उन्होंने न तो खेद व्यक्त किया और न ही इस्तीफा दिया।
चौहान ने कहा कि मंत्री अग्रवाल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया, माफी मांगी और इस्तीफा दिया। वहीं, कांग्रेस के विधायकों ने जो गाली-गलौज की, उसके बारे में पार्टी को कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि क्या उनके पास नैतिकता है, जो वे अपने विधायकों से माफी मांगवाएं और उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहें। चौहान ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा बेवजह मुद्दों पर राजनीति करती है, जबकि उन्हें अपने विधायकों की मर्यादा की रक्षा करनी चाहिए।




