38वें राष्ट्रीय खेलों में वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों को मिला गलत प्रमाणपत्र
38वें राष्ट्रीय खेलों में वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र में मिली गलतियों से निराशा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान वेट लिफ्टिंग में हिस्सा लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को अब एक नई मुश्किल का सामना भी करना पड़ रहा है। उन खिलाड़ियों के वेट लिफ्टिंग प्रमाणपत्र गलत भार वर्ग में जारी कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें भारी मायूसी का सामना भी करना पड़ा है।
यह खिलाड़ी अब खेल एसोसिएशन और खेल सचिवालय से उम्मीद कर रहे हैं कि उनके प्रमाणपत्र को सही भार वर्ग के साथ फिर से जारी भी किया जाए। अन्यथा, वे इन प्रमाणपत्रों का उपयोग कहीं भी नहीं कर पाएंगे। 3 खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिनके प्रमाणपत्रों में गलत जानकारी दर्ज की गई है।
इनमें रवींद्र सिंह का मामला है, जिन्हें वेट लिफ्टिंग में 89 किग्रा भार वर्ग का प्रमाणपत्र मिला है, जबकि उन्होंने 81 किग्रा भार वर्ग में भाग लिया था। दूसरे खिलाड़ी बिट्टू राजपूत हैं, जिन्हें प्रमाणपत्र 102 किग्रा भार वर्ग का मिला है, जबकि उन्होंने 89 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा की थी। तीसरे खिलाड़ी दीपक जोशी हैं, जिन्हें 102 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लेने का प्रमाणपत्र मिला, जबकि उन्होंने 109 किग्रा भार वर्ग में खेला था।
इन खिलाड़ियों का कहना है कि गलत जानकारी के कारण वे इन प्रमाणपत्रों के जरिए किसी अन्य प्रतियोगिता या आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं ले सकते। अब वे उम्मीद कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारी शीघ्र इन त्रुटियों को सुधारें व सही प्रमाणपत्र भी जारी करें।




