हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सनातन संस्कृति व भारतीय वैवाहिक परंपराओं के प्रति विदेशी जोड़े का आकर्षण देखने को मिला। स्लोवाकिया से आए पेट्रोलिना और जैकब ने मां गंगा के तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार भी किया।
हरिद्वार के राजघाट पर आयोजित विवाह समारोह में पुरोहित डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने विद्वान पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न भी कराईं। इस दौरान मां गंगा की कल-कल बहती धारा के बीच पूरे पारंपरिक विधि-विधान से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित भी किया गया।
विवाह समारोह में वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए व सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रों व भारतीय परंपराओं के बीच संपन्न हुए इस विवाह ने विदेशी धरती तक भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं के प्रति आकर्षण की एक खूबसूरत तस्वीर भी पेश की।
इस अवसर पर डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने कहा कि
वर्तमान समय में विदेशी जोड़ों का सनातन संस्कृति व हिंदू विवाह परंपराओं की ओर आकर्षित होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिना और जैकब ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व सम्मान प्रकट किया है।
विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपती अपने देश स्लोवाकिया लौट जाएंगे। मां गंगा के तट पर हरिद्वार की पावन धरती पर संपन्न हुआ यह विवाह उनके जीवन की यादगार स्मृति भी बन गया।
