देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बंटी-बबली बयान पर पलटवार किया है। रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते कार्यकाल व उनके बयानों को लेकर भी सवाल उठाए।
रेखा आर्या ने अपनी पोस्ट में ‘बबली’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए हरीश रावत के निजी जीवन का जिक्र भी किया। उन्होंने लिखा कि, “क्या शब्द प्रयोग किया आपने ‘बबली’। आप शायद भूल गए कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं। यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियां लिखा जाए तो आपको कैसा लगेगा?”
उन्होंने आगे लिखा कि हरीश रावत को शायद इस तरह की बातों से बुरा नहीं लगेगा। रेखा आर्या ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए उत्तराखंड की अस्मिता को दांव पर लगाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मोहनरी के पास बहने वाली रामगंगा नदी का जिक्र करते हुए हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर निशाना भी साधा।
रेखा आर्या की इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बंटी-बबली बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में जुबानी बयानबाजी और भी तेज हो गई है।
https://www.facebook.com/share/p/1DYavbD2kK/
