उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई तेज, अब तक 170 से अधिक मदरसे सील; सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई तेज, अब तक 170 से अधिक मदरसे सील; सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

 

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में अब तक 170 से अधिक मदरसों को सील किया जा चुका है। यह कार्रवाई उन मदरसों पर की गई है जो या तो बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे थे या फिर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष सर्वेक्षण टीमों ने इन मदरसों की गहन जांच की, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिलों के प्रशासन ने सीलिंग की कार्रवाई की है।

नैनीताल में 13 मदरसे सील, अन्य जिलों में भी जारी है कार्रवाई

रविवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में 13 अवैध मदरसों को सील किया गया। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और बनभूलपूरा जैसे संवेदनशील इलाकों में भी कई मदरसों को बंद किया गया है या जांच के दायरे में लाया गया है।

जांच में सामने आया है कि इनमें से कई संस्थानों ने न तो भवन निर्माण की अनुमति ली थी, न ही कोई शैक्षिक मान्यता प्राप्त की थी। साथ ही सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उत्तराखंड में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाएं वैध रूप से पंजीकृत हों, पारदर्शिता के साथ संचालित हों और किसी भी प्रकार की कट्टरता या उग्रवादी विचारधारा का प्रसार न करें।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी राज्य की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अब तक सील किए गए मदरसों का जिलावार आंकड़ा:

जिला सील किए गए मदरसे
ऊधमसिंह नगर 65
देहरादून 44
हरिद्वार 43
नैनीताल 18
पौड़ी 2
अल्मोड़ा 1

राज्य सरकार की इस कार्रवाई को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button