बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही ब्रह्म कपाल में शुरू पिंडदान-तर्पण, पहले दिन 100 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चमोली: हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही धार्मिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। पवित्र ब्रह्म कपाल में पिंडदान व तर्पण की विधियां विधिवत शुरू हो गई हैं। पहले ही दिन 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान भी किए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म कपाल वह स्थान है जहां पिंडदान करने से पितरों को तृप्ति व मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। स्कंद पुराण व गरुड़ पुराण में भी यहां किए गए श्राद्ध व तर्पण को अत्यंत फलदायी बताया गया है।
पिंडदान व तर्पण की प्रक्रिया अलकनंदा नदी तट पर विधि-विधान से की जाती है, जिसमें आटे, चावल व तिल से पिंड बनाकर पितरों को अर्पित किया जाता है, जबकि तर्पण में जल व मंत्रों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाती है।
कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने ब्रह्म कपाल क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालु सुचारू रूप से अनुष्ठान भी कर सकें। स्थानीय पंडा समाज के अनुसार, आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




