उत्तराखंड

बागेश्वर: मॉनसून से प्रभावित, सड़कों पर बाधा जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश जारी है। रात को कपकोट व गरुड़ तहसील क्षेत्र में भारी बारिश हुई जिसके चलते एक मकान ध्वस्त और एक क्षतिग्रस्त हो गया, कई घरों के आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गए। मलबा गिरने से बंद चार सड़कों पर यातायात सुचारू हो गया हालाँकि चार सड़कें अब भी बंद हैं।

बुधवार की सुबह बंद चार सड़कों कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, भानी-हरसिंग्याबगड़, चेटाबगड़ और ओखलधार-रताईश सड़क पर शाम तक यातयाता सुचारू करा दिया गया। बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, सीरी और मुनार-गासी सड़क अब भी बंद हैं। बोरबलड़ा और काफलीकमेड़ा सड़क जुलाई के दूसरे सप्ताह से बंद पड़ी हैं। सड़कों पर यातायात बाधित होने से क्षेत्रवासियों को तहसील मुख्यालय आने तक कई किमी की दूरी पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।

रेडक्राॅस ने ढुकरा में बांटी राहत सामग्री
रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने गरुड़ के दूरस्थ गांव मल्ला ढुकरा में आपदा प्रभावित परूली देवी को ज़रूरत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, उमेश चंद्र जोशी, अनिल पंत, जगदीश खोलिया, कैलाश खुल्बे, अनिल पांडेय भी मौजूद थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button