राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा का धरना, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ दिया। धरने में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर उत्तराखंड में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड वीर शहीदों की धरती और देवभूमि के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को प्रभावित करने वाली राजनीतिक बयानबाजी का भाजपा विरोध करेगी।
धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता जाति और वर्ग के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
पार्टी ने कांग्रेस से भी राजनीतिक बयानबाजी में संयम बरतने और प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि देवभूमि की सामाजिक एकता, भाईचारे और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




