Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

बागेश्वर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 सड़कें बंद; स्कूल खुले रहने पर आक्रोश

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और मलबा व भूस्खलन आने से जिले की 15 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। वहीं, खराब मौसम के बावजूद सोमवार को स्कूल खुले रहने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

लोग सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जब सामान्य मौसम में भी कई बार स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी जाती है, तो ऐसे हालात में बच्चों को स्कूल बुलाना जोखिम भरा है। लोगों ने प्रशासन से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिले में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मार्ग समेत कुल 15 सड़कें बंद हैं। बालीघाट-दौफाड़-धरमघर-कोटमन्या राज्य मार्ग के किलोमीटर 43 पर मलबा आने से यातायात बाधित है। इसके अलावा धैना-लखनी, पालड़ीछीना-जैनकरास, काफलीगैर-खौलसीर, बीनतोली-कुंझाली-मजकोट, बनलेख-गणुवासिरमोली, कठपुड़ियाछीना-सिया, सुंदिल-जुनायल, बदियाकोट-बोरबलड़ा, बघर-बाछम-खाती, खड़लेख-भनार, धरमघर-माजखेत और बदियाकोट-कुंवारी समेत कई ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

आपदा नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 21.67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर में 30 मिमी, गरुड़ में 19 मिमी और कपकोट में 16 मिमी बारिश हुई। बारिश के बीच सरयू नदी का जलस्तर 866.90 मीटर और गोमती नदी का जलस्तर 864.30 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, बैजनाथ बैराज का पोंड लेवल 1113 मीटर रहा और बैराज से 1806.19 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button