sportsउत्तराखंड

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान: रेखा आर्या

सिर्फ औपचारिक नहीं भव्य होगा राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह 15000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी कर ली गई है। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप इस समारोह की शान बढ़ाएंगे।

शनिवार को खेल सचिवालय में आयोजित उच्च अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता जैसा होता है, लेकिन हमारा यह आयोजन जिस तरह से अब तक बेहद शानदार रहा है, उसी तरह हम समापन समारोह को भी यादगार बनाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेलों के पूरे आयोजन के दौरान आम जनता ने सक्रियता से भागीदारी निभाई है और समापन समारोह में भी आमजन को शामिल किया जाएगा।

इसके लिए हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में 15000 से ज्यादा लोगों की बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुमाऊनी गायिका श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियां होंगी। औपचारिक आयोजन समाप्त होने के बाद नामचीन बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर प्रस्तुतियां देंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मानसखंड और गेम्स रीकैप को प्रदर्शित किया जाएगा।इसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक क्या-क्या गतिविधियां हुई उनकी एक झलक मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि समापन समारोह में देश के सभी टीमों के एथलीट और रिकॉर्ड होल्डर को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या के संबोधन भी होंगे। खेल मंत्री ने बताया कि समापन समारोह में नेशनल गेम्स का फ्लैग अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा।

योगासन और मलखंब का स्पेशल प्रेजेंटेशन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने काफी प्रयास करके परंपरागत खेल योगासन और मलखंब को मेडल गेम्स के तौर पर शामिल कराया था। समापन समारोह में भी इन दोनों खेलों के विशेष प्रेजेंटेशन आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने इसके लिए बैठक के दौरान अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों में इन इवेंट्स में शामिल होने वाले खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

“अहं भारतम” भी होगा खास आकर्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि समापन समारोह में एक विशेष थीएट्रिकल एक्ट प्रस्तुत किया जाएगा जिसका नाम “अहं भारतम” रखा गया है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के बीच एकता के सूत्रों को नये अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

भीड़ मैनेजमेंट के लिए विशेष तैयारी के निर्देश

समापन समारोह में भी भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को भीड मैनेजमेंट के स्पेशल प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए लेकिन यह भी देखा जाए की सुरक्षा इंतजामों के चलते आम दर्शकों को दिक्कत न उठानी पड़े।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button