उत्तराखंड

हरिद्वार: रेलवे ट्रैक के पास मिला आठ दिन का मासूम, दूध की बोतल के साथ लावारिस छोड़ा गया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आठ से दस दिन के नवजात शिशु को रेलवे ट्रैक के पास लावारिस हालत में छोड़ा गया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक चादर में लिपटा बच्चा रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था। उसके पास ही दूध की बोतल भी रखी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किसका है और उसे यहां क्यों छोड़ा गया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ एक अमानवीय कृत्य है, बल्कि बच्चे की जान को भी खतरे में डालने जैसा है। समय रहते अगर रोने की आवाज न सुनी जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने बताया कि शिशु की हालत स्थिर है और वह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में है। मामले की जांच जारी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button