Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

एसआईआर प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद होगा नया कार्यक्रम

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित परिवर्तन संकल्प यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। पार्टी अब 10 अगस्त के बाद नए कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि 2 से 5 अगस्त के बीच विकासनगर, सहसपुर, कैंट, राजपुर, धर्मपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने थे। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है।

पार्टी का कहना है कि राज्य में एसआईआर अभियान के दौरान कई स्थानों से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस का पूरा फोकस फिलहाल मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर रहेगा।

कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार 10 अगस्त के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर यात्रा की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद संशोधित कार्यक्रम और नई तिथियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button