उत्तराखंड

बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों के अघोषित लेनदेन की जांच जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी देहरादून में आज बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई नामी बिल्डरों व शराब कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की विशेष टीम ने यह कार्रवाई भी की है।

सूत्रों के मुताबिक, करोड़ों रुपये के अघोषित ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने यह छापेमारी भी शुरू की। टीम ने एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर व राजपुर रोड स्थित कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें बिल्डर कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, राकेश बत्ता, कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता, व शराब कारोबारी प्रदीप वालिया शामिल हैं। आयकर विभाग की टीमें संबंधित प्रतिष्ठानों में वित्तीय दस्तावेज, कैश लेनदेन व प्रॉपर्टी रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितनी बड़ी रकम के अनियमित लेनदेन का मामला भी सामने आया है। फिलहाल कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना भी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button