Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा डॉ. तन्वी की संदिग्ध मौत के 3 दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर विभागाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में भी जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के अंबाला की रहने वाली 23 वर्षीय डॉ. तन्वी ने मौत से पहले पिता से करीब 1 घंटे बात कर तनाव की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता द्वारा प्रताड़ना के कारण वह मानसिक दबाव में भी थीं।
डॉ. तन्वी का शव उनकी कार में मिला, जिसमें इंजेक्शन व मेडिकल उपकरण भी पाए गए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच भी कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740