उत्तराखंडक्राइम

देहरादून: वाहन चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 9 चुराए गए वाहन बरामद

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी की घटनाओ को अजांम देने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के कुल 09 वाहन (01 चौपहिया, 08 दोपहिया) हुए बरामद कोतवाली क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की 04 अलग-अलग घटनाओ का हुआ खुलासा गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, ट्रैन के माध्यम से देहरादून आकर देते थे वाहन चोरी की घटनाओ को अजांम चोरी किये गये वाहनो को अन्य राज्यो में सस्ते दामों पर या काटकर कबाड में देते थे बेच


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटनाओ के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी कर जानकारियां एकत्रित की गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से वाहन चोरियों की घटनाओ के अजांम देने वाले अभियुक्त आसिफ, वसीम, और अबरार को गिरफ्तार किया गया, जिनसे बाद पूछताछ 05 दो पहिया वाहन और चुराए गए छोटे हाथी में भरकर ले जाए जा रहे 03 दोपहिया वाहन, कुल 09 वाहन बरामद किये गये, जिनमें से 04 वाहन कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित होना पाया गया है, बरामद 05 अन्य वाहनों के संबंध में जनपद के अन्य थानो से संपर्क कर जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त आसिफ द्वारा बताया गया कि वह ट्रेन के माध्यम से अकेले बिजनौर से देहरादून आता था और रात्रि के समय सुनसान इलाको में रैकी कर अपने पास रखी मास्टर चाबी से रास्तों पर खड़े वाहनों को खोलने का प्रयास करता था और जिन वाहनों में उक्त चाबी लग जाती थी उन्हें चुराकर ले जाता था। चोरी के उक्त वाहनों को वह अपने साथी वसीम के साथ मिलकर अबरार नाम के कबाडी को बेचता था, जो उक्त गाड़ियों को काटकर कबाड़ में बेच दिया करता था और कुछ वाहनो को जरूरत मंद व्यक्तियो को सस्ते में बेच देता था, पूछताछ में अबरार द्वारा बताया गया कि वह अब तक लगभग 5 से 6 गाड़ियों को काटकर कबाड़ में बेच चुका है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button