टिहरी गढ़वाल में लगातार हो रही बारिश के बीच सुरकंडा के पास कद्दूखाल में बड़ा भूस्खलन भी हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए पर हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आकर एक पुराना भवन ताश के पत्तों की तरह ही ढह गया, जबकि 2 रेस्टोरेंट भी खतरे की जद में आ गए।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे व श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में होटल निर्माण के लिए की गई खोदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरकने से भूस्खलन होने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच भी जारी है।