Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक और परिवहन विभाग से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का तेजी से और प्रभावी तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए।

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कुलदीप की समस्या का भी संज्ञान लिया और तत्काल आर्थिक सहायता के साथ ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में लगातार काम कर रही है।

इस दौरान विधायक महंत दिलीप रावत और किशोर उपाध्याय, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, जेसी कांडपाल समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button