देहरादून में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दीपांकर घिल्डियाल को सौंपा गया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: जनजाति कल्याण विभाग उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में नवसृजित जिला जनजाति कल्याण अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को भी सौंपा गया है।
निदेशालय, जनजाति कल्याण उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में दीपांकर घिल्डियाल ने 2 जून 2026 को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून का कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न भी हुई।
विभाग के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य जनपद में जनजाति कल्याण योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना और लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं भी उपलब्ध कराना है।
प्रशासन का मानना है कि नए पद के संचालन से जनजातीय समुदायों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी व पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से भी पहुंच सकेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




