होली की आड़ में युवती से छेड़छाड़, दून पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होली के दौरान युवती से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजीव नगर निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू की।
शिकायत के अनुसार 5 मार्च को युवक अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी 2 युवक वहां पहुंचे और उनकी महिला मित्र के साथ रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ भी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक व उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास रावत (40 वर्ष) निवासी राजीव नगर व संजीव नेगी (30 वर्ष) निवासी दीप नगर, नेहरू कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




