संवेदनशील हालात में दून पुलिस बनी सहारा, पानी की टंकी पर चढ़े मानसिक रोगी को सकुशल उतारा
देवदूत बनी दून पुलिस: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बचाया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। शहर की दून पुलिस एक बार फिर इंसानियत व सतर्कता की मिसाल बनी है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित बारात घर के सामने बनी पानी की टंकी पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में भी अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर लक्खीबाग चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टंकी के ऊपर चढ़े युवक की हालत को देखते हुए स्थिति काफी संवेदनशील भी थी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पूरी सूझबूझ, धैर्य व मानवीयता का परिचय देते हुए युवक से प्रेमपूर्वक बातचीत की और काफी प्रयास के बाद उसे सकुशल नीचे भी उतार लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू, निवासी सोनीपत (हरियाणा), उम्र 32 वर्ष बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में घूमता भी रहता है।
पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए युवक को तुरंत इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती भी कराया।




