उत्तराखंडवायरल न्यूज़

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सुधार समिति बैठक, आरडीएसएस, वाइब्रेंट विलेज और पीएम-जनमन योजनाओं की समीक्षा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गुरूवार को सुधार समिति (डीआरसी) के तहत सचिवालय में आरडीएसएस (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, पीएम-जनमन (पीवीटीजी) व स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा की।

 

इस दौरान मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को पीएम-जनमन के तहत विशेषकर कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी क्षेत्रों) में गैर विद्युतीकृत घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। यूपीसीएल ने जानकारी दी कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ व ऊधम सिंह नगर के 669 पीवीटीजी घरों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को आरडीएसएस के तहत सीमा चौकियाँ के विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धित कार्यों की डीपीआर की पुनः समीक्षा कर भारत सरकार को भेजने के भी निर्देश दिए।

 

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button