दून पुलिस का महिला जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को बताए अधिकार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए दून पुलिस ने विशेष अभियान भी चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गौरा पुलिस टीमों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों व मोहल्लों में छात्राओं, कामकाजी व घरेलू महिलाओं को जागरूक भी किया।
अभियान के दौरान महिलाओं को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी भी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091, 181 व 112 जैसे जरूरी सहायता नंबर भी साझा किए गए।
पुलिस ने महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए विकसित Gaura Shakti App ‘गौरा शक्ति ऐप’ की भी जानकारी भी दी। टीमों ने महिलाओं के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करवाकर शिकायत दर्ज करने, नजदीकी पुलिस स्टेशन और पिंक बूथ की जानकारी लेने की प्रक्रिया समझाई।
महिलाओं व छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान उनकी सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




