टपकेश्वर महादेव मंदिर में नितिन नवीन संग गणेश जोशी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं व राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित भी करता है।
गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनकल्याण व विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश में पार्टी संगठन को और भी मजबूती मिलेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




