हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हल्द्वानी: हल्द्वानी के टीपी नगर स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला से अभद्रता, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीक अली को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को डिलीवरी बॉय के घर का पता पूछने के दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की व विरोध करने पर लकड़ी लेकर मारने दौड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसके व उसकी बेटी के साथ अभद्रता कर चुका है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




