चारधाम यात्रा के बीच लाखामंडल का स्वागत द्वार बदहाल, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक ऐतिहासिक लाखामंडल शिव मंदिर पहुंच रहे हैं, लेकिन यमुनोत्री मार्ग पर स्थित लाखामंडल के स्वागत द्वार की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनी हुई है। मुख्य द्वार के संकेतक अक्षर मिट चुके हैं, एक पिलर धंस गया है व बोर्ड टेढ़ा हो गया है, जिससे यात्रियों को रास्ता पहचानने में दिक्कत भी हो रही है।
लाखामंडल मंदिर समिति का आरोप है कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन ने स्वागत द्वार की मरम्मत ही नहीं कराई। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई ही नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




