उत्तराखंड में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए पर्वतीय जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से 2 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी व चमोली समेत कई पहाड़ी जिलों में तेज बारिश, बिजली चमकने व 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। वहीं हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में मुख्य रूप से गरज-चमक व तेज हवाओं का असर रहेगा।
मौसम विभाग ने यात्रियों व स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों के बाधित होने व नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से मौसम का ताजा अपडेट लेकर ही यात्रा करने और खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




