हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस-पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 4 गंभीर घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस व एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे और पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल शराफत और उनकी पत्नी शबाना को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर अंधेरा और तेज रफ्तार दुर्घटना की संभावित वजह मानी जा रही है। गौरतलब है कि इसी फ्लाईओवर पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




